आगेसरा में दो दिवसीय कबीर सत्संग समागम का शुभारंभ, साध्वी चंद्रकाल साहेब जी के श्रीमुख से अमृतवाणी प्रवाहित

बेल्हारी, आगेसरा।वृंदा देवी की पावन धरा आगेसरा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दिनांक 17 एवं 18 फरवरी 2026 को दो दिवसीय कबीर सत्संग समागम का आयोजन किया गया है। इस आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ आज साध्वी चंद्रकाल साहेब जी (सोनारदेवरी) के श्रीमुख से हुआ।


सत्संग के प्रथम दिवस साध्वी जी ने कबीर साहेब के अमृत वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार एवं मानवता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सत्संग का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन कल 18 फरवरी को होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य सहयोगी के रूप में श्री केशव सोनी, श्री जसवंत साहू, श्री गोपी लाल साहू, श्री नंदकुमार पटेल, श्री कन्हैया साहू, श्री नरोत्तम साहू एवं ग्राम पंचायत के समस्त पंचों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।
आज साध्वी चंद्रकाल साहेब जी का स्वागत एवं अभिनंदन ग्राम के सरपंच श्री रमाकांत साहू तथा समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया।
ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।








