अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आँगनबाड़ी केंद्र सांकरा में मनाया गया वजन त्यौहार, 36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

अम्लेश्वर। एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव एम अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 सांकरा में “वजन त्यौहार” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की सी.एस. लाल मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

वजन त्यौहार के दौरान आँगनबाड़ी केंद्र में दर्ज कुल 36 बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में सभी बच्चे सुपोषित पाए गए। इस अवसर पर सभी अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चों के बेहतर पोषण स्तर के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू, परियोजना अधिकारी यमुनेश पांडे, सरपंच रवि सिंगौर, पंच तुलाराम सिंगौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी एवं समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन को लेकर पालकों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!