मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जनता के बीच रहकर सेवा करना मेरा संकल्प : कल्पना नारद साहू
रानीतराई ,पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की समस्त जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है।



श्रीमती साहू ने कहा कि बीते एक वर्ष में जनता के बीच रहकर, उनकी समस्याओं को समझते हुए और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। इस सेवा कार्य में क्षेत्रवासियों का अपार सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहा, जिससे जनसेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर सुख-दुख, सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक आयोजनों में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक धर्म है, और इसी भावना के साथ उन्होंने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता के बीच रहकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने हेतु संघर्षरत रहेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।



