अमलेश्वर के अटल परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा आकर्षक रोशनी से बना आकर्षण का केन्द्र

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के हृदय स्थल अटल परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थल पर नगर पालिका परिषद द्वारा आकर्षक एवं आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा परिसर सायंकालीन समय में जगमगाता हुआ नजर आता है।
अटल बिहारी वाजपेई जी की यह मनमोहक प्रतिमा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं। इस सौंदर्यीकरण से अटल परिसर की पहचान और भी सशक्त हुई है।



उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अमलेश्वर नगर पालिका परिषद द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है, जिससे नगरवासियों में उत्साह और गौरव की भावना देखने को मिल रही है।



