सरपंच प्रियालता महिपाल ने आंगनबाड़ी में कराया न्योता भोज, वजन त्योहार उत्साहपूर्वक संपन्न

रानीतराई। एकीकृत बाल विकास परियोजना पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी के ग्राम डिघारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में वजन त्योहार का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल द्वारा बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को खीर-पूरी एवं चॉकलेट का वितरण किया गया तथा सभी बच्चों का वजन लिया गया। सरपंच द्वारा वजन मापन कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। आंगनबाड़ी परिसर में आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाया गया, जहाँ बच्चों एवं माताओं ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।



कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला भाण्डेकर, सनिता निर्मलकर, कुमारी बन्छोर, कुमारी भाण्डेकर, रामप्यारी वर्मा, विमला वर्मा, मनीषा निर्मलकर, कुन्ती राउत, भारती, भाग्यवती, हंसलता, लोकेश्वरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।



