My bharat budget Quest 2026 मे उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के स्वयंसेवकों ने सहभागिता किये

अम्लेश्वर । उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा-दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों ने आज 21 फरवरी को My Bharat Budget Quest 2026 कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को देश के वार्षिक बजट, आर्थिक नीतियों तथा वित्तीय प्रबंधन की मूलभूत जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने बजट से जुड़े विविध विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।



कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बजट की महत्ता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा आर्थिक साक्षरता के महत्व पर प्रेरित किया।
इस सफल सहभागिता से महाविद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण रहा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रियता और प्रतिबद्धता पुनः प्रदर्शित हुई कार्यक्रम डॉ अमित दीक्षित अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में हुआ।



