अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में VB-G RAM-G पर मंडल स्तरीय कार्यशाला 22 फरवरी को पतोरा में, ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी होगा

पाटन । भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल, जिला दुर्ग द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर की अध्यक्षता में VB-G RAM-G विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को साहू सदन, पतोरा (पाटन) में किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से होगा। इसके पश्चात दोपहर 11:30 बजे कार्यशाला एवं सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel, प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री एवं VB-G RAM-G जिला संयोजक श्री गिरीश साहू, सह संयोजक श्री लोकमणि चंद्राकर एवं श्री लालेश्वर साहू मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

मंडल क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बूथ पालक एवं समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!