पाहंदा (अ)में ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह संपन्न, भूपेश बघेल रहे मुख्य अतिथि

अम्लेश्वर।ठेठवार समाज पाहंदा (अ) परिक्षेत्र के तत्वावधान में आज 21 फरवरी को अम्लेश्वर में वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश यदु, अध्यक्ष पाहंदा परिक्षेत्र ने की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सोनिया थानेश्वर यदु (सरपंच खम्हारिया), ईसरावती ठाकुर (सरपंच पाहंदा), थानेश्वर यदु (मंडल अध्यक्ष) सहित ठेठवार समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन मंचासीन रहे।



मुख्य अतिथि श्री बघेल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ठेठवार समाज एक मेहनतकश समाज है और समाज को एकजुट व संगठित रहकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में समाज और ग्रामीण विकास के लिए गौठान योजना के माध्यम से गोबर खाद निर्माण व खरीदी तथा मवेशियों के सुरक्षित रख-रखाव का कार्य किया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद गौठानों की स्थिति खराब हो गई है। मवेशी आज सुरक्षित नहीं रह पाए हैं।
उन्होंने किसानों की वर्तमान समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों और देश की घटती अर्थव्यवस्था पर भी चिंता जाहिर की। आज किसानों के धान की खरीदी भाजपा सरकार बहुत मुस्किल से कर पाई। कई किसान धान बेचने वंचित भी हो गए ।अपने संबोधन के अंत में श्री बघेल ने ठेठवार समाज के लिए समाज भवन निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन गजानंद यदु ने किया।
इस अवसर पर ईश्वर यदु अध्यक्ष पाटन राज, संतोष यदू अध्यक्ष रायपुर राज,सचिव मनीराम यदु,साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष जीतू पटेल,रूही सरपंच मोनिका पटेल,उपसरपंच द्वारिका वर्मा, कांग्रेस नेता डिकेंद साहू, भरत वर्मा, अनिल सरसीहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



