स्वच्छता के प्रति समर्पण बनाए रखने का जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने किया आह्वान

पाटन।जनपद पंचायत पाटन के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता बहनों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने स्वच्छता बहनों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में स्वच्छता बहनों का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने मिशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निरंतर समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



उन्होंने पाटन विकासखंड की समस्त स्वच्छता बहनों से आग्रह किया कि स्वच्छता के प्रति उनका योगदान भविष्य में भी इसी प्रकार बना रहे, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक बनाया जा सके।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता बहनें उपस्थित रहीं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



