अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राकेश ठाकुर की टीम घोषित,जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के लिए प्रस्तावित कार्यकारिणी के नामों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने अनुमोदन प्रदान कर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा हो गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में गठित इस नई टीम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध बनेगा।

नई कार्यकारिणी के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा आगामी समय में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!