अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्व .दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,शीघ्र होगी नवीन कालेज का लोकार्पण

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई, जिला दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल जैन, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ने किया । वहीं विशेष अतिथि के रूप में कमलेश साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव आर, धनराज साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जामगांव आर, सरपंच सत्य नारायन टिकरिहा, प्रियलता महिपाल, ईश्वर यदु, भविष्य जैन, पत्रकार पुनेंद सिन्हा, करन साहू उपस्थित रहें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण में नवीन कालेज की लोकार्पण पर जोर देते हुए महाविद्यालय के गतिविधियों से अवगत कराया। वही जनभागीदारी अध्यक्ष निर्मल जैन ने शीघ्र ही महाविद्यालय की लोकार्पण की बात कही है उन्होने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की आगमन की जानकारी देते हुए बच्चों को संबोधित किया।

भाजपा नेता और कालेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे धनराज साहू ने रानीतराई कालेज निर्माण की संघर्स की जानकारी देते हुए कहा कि बहुत पुरानी और वर्षो से मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुहर लगाई जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिला रानीतराई में महाविद्यालय खुलने से धमतरी जिले के बच्चों को भी लाभ हो रहा है, श्री साहू ने कालेज निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि हम सब लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करें हैं गुरू जनों ने एक बात कहा करते थे ,जो आगे बैठेते है वो आधिकारी और पीछे वाले नेता इस लिए आज हम लोग नेता बन गए,आप सब मन लगा के पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता मिलेगी अभी कालेज की लोकार्पण की बात प्राचार्य ने कही है शीघ्र ही लोकार्पण होगा तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रेशमी वासनीकर, आभार व्यक्त आराधना देवागंन

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक और कालेज के छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!