छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर महापुरुषों को नमन, प्रदेशवासियों को बधाई – ढालेश साहू

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) के पावन अवसर पर जनपद पंचायत दुर्ग के जनपद सदस्य एवं किसान नेता श्री ढालेश साहू ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आज का दिन हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखने वाले तमाम स्वप्नद्रष्टाओं, राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले जननायकों और अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को मैं सादर नमन करता हूँ।
छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश धान के कटोरे के साथ-साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमर छत्तीसगढ़, हमर गर्व की भावना को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि किसान, मजदूर और युवा ही छत्तीसगढ़ की असली ताकत हैं।
जारीकर्ता: ढालेश साहू किसान नेता व जनपद सदस्य



