अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जागेत्री साहू को दुर्ग ग्रामीण ज़िला कांग्रेस की कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, ब्लॉक के बाद जिले में करेंगी महिलाओं को संगठित

पाटन।महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के पश्चात मुझे कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ज़िला की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। यह अवसर पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा, ईमानदारी और लगनशील कार्यशैली पर संगठन के विश्वास का प्रतीक है।

श्रीमती जागेत्री साहू ने कहा की इस सम्मान के लिए मैं विशेष रूप से भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं पाटन विधानसभा विधायक; दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष; ज़िला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी; छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री श्री आशीष वर्मा जी; पूर्व OSD कांग्रेस कमेटी दुर्ग के श्री अश्वनी साहू जी; पूर्व अध्यक्ष मंडी बोर्ड दुर्ग; पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेंद्र वर्मा जी; एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूँगी तथा संगठन को और अधिक मज़बूत करने हेतु सतत प्रयासरत रहूँगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!