अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट दिशाहीन, युवाओं के साथ छल – सोमेश चंद्राकर

अम्लेश्वर। पाटन युवा कांग्रेस के महासचिव व सेक्टर प्रभारी सोमेश चंद्राकर ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधानसभा में पेश किए गए छत्तीसगढ़ सरकार के बजट की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन है और प्रदेश के युवाओं को ठगने वाला साबित होगा।

सोमेश चंद्राकर ने कहा कि सरकार शिक्षा और उच्च शिक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखती। बजट में शिक्षा के नाम पर जो प्रावधान किए गए हैं, वे शिक्षा का सीधा अपमान हैं। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से 25 नए कॉलेज खोलने की घोषणा समझ से परे है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार यह मानती है कि मात्र 1 करोड़ रुपये में एक कॉलेज की इमारत, प्रयोगशाला (लैब), पुस्तकालय (लाइब्रेरी) और फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं तैयार की जा सकती हैं? यह घोषणा केवल कागजी है और इसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सोमेश चंद्राकर ने आगे कहा कि इस तरह के अव्यावहारिक प्रावधान यह साबित करते हैं कि सरकार न तो शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना चाहती है और न ही युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। युवा वर्ग को केवल घोषणाओं के जरिए गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि सरकार शिक्षा बजट पर पुनर्विचार करे और वास्तविक जरूरतों के अनुरूप ठोस व व्यावहारिक प्रावधान करे, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा और भविष्य मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!