अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्टॉप डेम में जल संरक्षण से बदला नज़ारा, पेयजल संकट दूर, किसानों को मिली राहत

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में स्थित स्टॉप डेम पर इन दिनों अत्यंत मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। लगातार जनप्रतिनिधियों की मांग पर जल संसाधन विभाग द्वारा आवश्यक स्वीकृति प्रदान करते हुए ऐनिकेट में बने गेट को दूरस्थ कर जल संरक्षण का कार्य किया गया।

इस पहल के परिणामस्वरूप आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे न केवल पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से बड़ी राहत मिली है।

ग्राम पंचायत तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू एवं उप सरपंच श्री प्रकाश गोस्वामी ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार तथा जल संसाधन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और इस जनहितकारी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!