जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं
अम्लेश्वर पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने होलिका दहन एवं रंगों के उत्सव होली महापर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने यह शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कीं।
श्रीमती चंद्राकर ने राधा-कृष्ण भगवान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का महापर्व केवल रंगों का उत्सव ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व अन्याय, अत्याचार और अहंकार के अंत का संदेश देता है, जो होली के महत्व को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस होली पर हम सभी को बुराई रूपी अहंकार को होलिका में नष्ट कर समाज में प्रेम, सम्मान और सद्भाव के भाव को अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील भी की।







