डिंडा कपाट धाम आगेसरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, युवा सरपंच ने रंग उत्सव को शांति पूर्ण ढंग से मानने, की अपील

बेल्हारी। पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले धार्मिक स्थल मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम, आगेसरा में बाजार चौक पर होलिका दहन कार्यक्रम वरिष्ठ ग्रामवासियों की उपस्थिति में श्रद्धा एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने समस्त ग्रामवासियों को होलिका दहन एवं रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। सभी ग्रामीण एकजुट होकर गांव के विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए संकल्पित रहें।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।साथ ही युवा सरपंच ने शांति पूर्ण ढंग से रंग उत्सव महापर्व होली को मानने की अपील ग्रामवासियों से की है।



