अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

 आमापेंड्री में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ 7 मार्च को

अम्लेश्वर, पाटन। इलेवन स्टार क्रिकेट टीम, आमापेंड्री के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह 07 मार्च 2026 को सायं 7 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चन्द्राकर, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कामलेश वर्मा, जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती संतोशी ठाकुर तथा भाजपा अध्यक्ष अमलेश्वर मंडल कमलेश चन्द्राकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

विशेष अतिथि के रूप में मनोज वर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जांगड़े (सरपंच ग्राम पंचायत सावनी), रमाकांत यादव (अध्यक्ष धान मंडी सावनी), जीतू पटेल, रंजनंद चन्द्राकर, टिकेंद्र वर्मा (युवा भाजपा नेता) एवं रेखराम विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इलेवन स्टार क्रिकेट टीम एवं समस्त ग्रामवासी आमापेंड़ी ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!