अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस में 6 जिला प्रवक्ताओं एवं 3 कार्यालय प्रभारियों की नियुक्ति,नियुक्ति के मामले में प्रदेश के जिलाध्यक्षों में अग्रणी हैं, राकेश ठाकुर

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर द्वारा 6 जिला प्रवक्ताओं एवं 3 कार्यालय प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) में टनेन्द्र ठाकरे, द्वारिका साहू, निमेश टिकरिहा, रजत नायक, त्रिभुवन यदु एवं रामशंकर शुक्ला को जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। ये सभी प्रवक्ता पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यक्रमों को मीडिया तथा आम जनता के बीच प्रभावी रूप से रखने का कार्य करेंगे।

इसी क्रम में संगठन के कार्यालय संचालन को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए मोहित वालंदे, अभिषेक जांगड़े एवं जय साहू को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) का कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये पदाधिकारी कार्यालयीन कार्यों के संचालन, कार्यक्रमों के समन्वय तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत विचारधारा पर आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय हैं। विगत एक सप्ताह के भीतर ही उन्होंने जिले के कुल 9 ब्लॉकों में से 4 ब्लॉकों की ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी है। जिस तेज़ी और सक्रियता के साथ श्री ठाकुर संगठन का विस्तार कर रहे हैं, उसे देखते हुए वे प्रदेश में कार्यकारिणी घोषित करने के मामले में जिला अध्यक्षों की सूची में अग्रणी माने जा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भी इस तेज गति से हो रहे संगठन विस्तार को लेकर उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!