अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुघुवा (पाटन) में 07 से 16 मार्च तक नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा और मनमानस महायज्ञ का आयोजन

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम घुघुवा (क) में स्वर्गीय आचार्य पवन द्विवेदी जी महाराज की स्मृति में 07 मार्च से 16 मार्च 2026 तक नव दिवसीय श्री मनमानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत 7 मार्च को श्री हनुमत एवं सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुई। वहीं 8 मार्च को प्रायश्चित पूजन और कलश यात्रा का आयोजन किया गया तथा 9 मार्च को वेदी पूजन, अग्नि स्थापना एवं नवग्रह होम संपन्न होगा।

आयोजन के अंतर्गत 8 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन आचार्य रोहनकृष्ण शर्मा जी द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही 12 मार्च को रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन तथा 13, 14 और 15 मार्च को प्रसिद्ध कलाकार श्री दुष्यंत द्विवेदी जी द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम का समापन 16 मार्च 2026 को पूर्णाहुति एवं महाभंडारे के साथ होगा। आयोजन समिति श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी नारायणपुर (घुघुवा) द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!