अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिसर कौही में चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरू

रानीतराई/कौही। ग्राम कौही स्थित श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए मां काली के दरबार में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने की व्यवस्था की गई है। इच्छुक श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि के दौरान अपनी ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं। इसके लिए घी ज्योति की राशि 2101 रुपये तथा तेल ज्योति की राशि 901 रुपये समिति द्वारा निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को ज्योति कलश स्थापना से होगी। इसके बाद 23 मार्च 2026 (सोमवार) को पंचमी श्रृंगार, 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को अष्टमी हवन पूजन तथा 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रामनवमी के अवसर पर विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!