अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आगेसरा स्थित मां वृंदा देवी (डिडा कपाट) धाम में चैत्र नवरात्रि पर ज्योति कलश स्थापना व श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

बेल्हारी/आगेसरा। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के अंतर्गत आगेसरा स्थित मां वृंदा देवी (डिडा कपाट) धाम में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर ज्योति कलश स्थापना एवं श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति के अनुसार नवरात्रि के दौरान मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु घी ज्योति 1601 रुपये तथा तेल ज्योति 901 रुपये के साथ अपनी मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 मार्च 2026 को कलश यात्रा, देव स्थापना एवं गोकरण कथा से होगी। इसके बाद 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से कथा विराम तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा वाचन आचार्य उत्कर्ष शर्मा जी (रायपुर) द्वारा किया जाएगा।

नवरात्रि के अंतर्गत 19 मार्च 2026 को ज्योति कलश स्थापना, 23 मार्च 2026 को पंचमी पूजन, 26 मार्च 2026 को महाअष्टमी हवन पूजन तथा 27 मार्च 2026 को ज्योत जंवारा विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा की भी व्यवस्था रहेगी।

मां वृंदा देवी प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासी आगेसरा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।उक्त जानकारी मीडिया को ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!