अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का होता है विस्तार – कीर्ति नायक

गायत्री प्रज्ञा पीठ भिलाई-3 में महिला सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह संपन्न

चरौदा/भिलाई। महिला मंडल गायत्री प्रज्ञा पीठ, उमदा रोड भिलाई-3 द्वारा महिला सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि होली मिलन जैसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और समरसता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने गायत्री महिला मंडल प्रज्ञा पीठ भिलाई-3 की बहनों द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमलता मनहरिया ने की। इस अवसर पर अति विशेष अतिथि के रूप में भिलाई-तीन चरोदा की पूर्व महापौर श्रीमती सीता साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रकांता मांडले तथा नगर निगम भिलाई-तीन चरोदा की पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान होली मिलन के साथ सांस्कृतिक वातावरण में सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!