अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव – कीर्ति नायक

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम जामगांव एम स्थित आदिवासी ध्रुव समाज भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक उपस्थित रहीं।

अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी विकसित समाज की पहचान है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि हो रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्रीमती कीर्ति नायक ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, स्वावलंबन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला शक्ति, सामाजिक जागरूकता और उत्सव की भावना को जीवंत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!