गर्मी को देखते हुए तांदुला जलाशय से पानी छोड़ने की मांग – नीलम राजेश चंद्राकर के साथ हुई विभाग के अधिकारियों की बैठक
पाटन। जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने क्षेत्र की जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए बढ़ती गर्मी के मौसम को देखते हुए निस्तारी के लिए तांदुला जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है।


श्रीमती चंद्राकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में पेयजल और निस्तारी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समय रहते तांदुला जलाशय से पानी छोड़ा जाना आवश्यक है, ताकि गांवों के तालाबों को भरा जा सके।
उन्होंने कहा कि तालाबों में पर्याप्त पानी रहने से क्षेत्र के गांवों में लगे हैंडपंप और मोटर पंप का जल स्तर सामान्य स्थिति में बना रहेगा, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
जिला पंचायत सभापति ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बैठक कर मांग की है कि गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द जलाशय से पानी छोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिल सके।








