अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी द्वारा रीवागहन में 17 मार्च को भव्य कर्मा जयंती समारोह

बेल्हारी। परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी एवं ग्रामीण साहू समाज रीवागहन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम रीवागहन में 17 मार्च 2026, मंगलवार को भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर भव्य कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

आयोजको के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। सुबह 11 बजे अतिथि स्वागत कार्यक्रम तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 1 बजे उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे तथा समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी बघेल धर्मपत्नी श्री विजय आर, सांसद दुर्ग उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, अजय साहू जनपद सदस्य पाटन, कमलेश साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव-आर,  डूलेश्वर साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, सुरेंद्र साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ पाटन, महेंद्र साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन, नारद साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, पारखत साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर, किशन हिरवानी अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ असनारा, श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट, रामनारायण साहू अध्यक्ष परि. साहू संघ तेलीगुंडरा, श्रीमती देवकी साहू सरपंच ग्राम पंचायत अरमरी खुर्द, श्री प्रेमलाल साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत तथा श्री दुजराम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति रिवागहन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान समाज की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध कलाकार मनमोहनी लोकगाथा भरथरी परिवार (ग्राम कनेरी, परसवानी) द्वारा लोकगाथा की आकर्ष प प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति एवं स्थानीय साहू समाज के पदाधिकारियों में अध्यक्ष  तुलाराम साहू, उपाध्यक्ष  तामेश्वर साहू, श्रीमती मंदरूखी साहू, संगठन सचिव शैलराज साहू, सचिव अर्जुन सिंह साहू सहित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने क्षेत्र के सभी समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!