अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग जिला साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में कृष्णा साहू को जिला संगठन सचिव का दायित्व

अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ साहू संघ एवं दुर्ग जिला साहू संघ के मार्गदर्शन में समाजसेवी कृष्णा साहू को दुर्ग जिला साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में जिला संगठन सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर कृष्णा साहू ने छत्तीसगढ़ साहू संघ के समस्त वरिष्ठजनों, दुर्ग जिला साहू संघ के पदाधिकारियों एवं समाज के सभी सम्मानित समाजबंधुओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों ने जो विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के मार्गदर्शन एवं युवा साथियों के सहयोग से वे इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन और आशीर्वाद की अपेक्षा भी व्यक्त की।आपको बता दें कृष्णा साहू ग्राम पाहंदा (अ) तहसील पाटन के मूल निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!