अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांसद विजय बघेल को जन्मदिन की बधाई देने पहुँचीं जिला पंचायत सभापति, दीर्घायु की कामना

भिलाई। पाटन विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 एवं 12 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर एवं कल्पना नारद साहू ने दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने सांसद के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भगवान भोलेनाथ से की। मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने सांसद को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना भी की।

इस दौरान पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सांसद निवास पर उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सांसद विजय बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!