अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने,चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित किया

जामगांव आर। पाटन विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति, दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू ने आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा, मां शीतला के समस्त उपासकों को चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्रीमती साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को संदेश देते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूप नौ दिनों तक डीह डोंगर में विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। चैत नवरात्रि में गांव गांव के शीतला माता मंदिर में जोत प्रज्वलित कर गांव की सुख समृद्धि की कामना करते हैं।उन्होंने मां दुर्गा, मां शीतला से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!