अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हिंदू नववर्ष के प्रथम दिवस पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने निभाया अपना दायित्व

अमलेश्वर। आज चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), अमलेश्वर में उत्साह का वातावरण रहा। इस शुभ दिन को यादगार बनाते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के जागरूक सदस्यों द्वारा विद्यालय के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया गया।

SMDC सदस्यों का अनुकरणीय योगदान

विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन को समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से SMDC के सम्मानित सदस्यों— श्रीमती लक्ष्मी देवांगन,अध्यक्ष SMDC, श्री शिवा साहू जी का सांसद प्रतिनिधि

, श्री फेरहा रामधीवर जी, श्री धर्मेन्द्र सोनकर जी एवं श्री मनीष तिवारी जी, श्री नरसिंह ठाकुर जी एवं एसएमडीसी के समस्त सदस्यों द्वारा अपनी स्वेच्छा से 12 नग दीवार घड़ियाँ विद्यालय को भेंट स्वरूप प्रदान कीं। समिति के सभी सदस्यों का मानना है कि विद्यालय के विकास में समुदाय का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

प्राचार्य एवं स्टाफ ने जताया आभार

उपहार ग्रहण करने के पश्चात संस्था के प्राचार्य श्रीमती निवेदिता ठाकुर द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया गया उनके इस रचनात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “नववर्ष के पहले दिन समिति के सदस्यों द्वारा दिया गया यह उपहार विद्यार्थियों में समय की महत्ता के प्रति जागरूकता लाएगा। SMDC का यह सहयोग विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।”

इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!