उत्तर पाटन में मुरूम चोरी पर प्रशासन की कार्रवाई एक हाइवा और जेसीबी जब्त

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पाटन में हो रही मुरूम चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं।इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पाटन तहसीलदार ने कार्रवाई की। नायब तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उत्तर पाटन के ग्राम करगा में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और हाइवा को जब्त किया गया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए अम्लेश्वर थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले को लेकर cgkegoth.com के रिपोर्टर करन साहू द्वारा लगातार सोशल मीडिया में खबरें प्रकाशित की जा रही थीं, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है और प्रशासन सक्रिय हुआ है। रेत का अवैध भंडारण पर भी हो सकता है जल्द कार्यवाही।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर पाटन क्षेत्र में लंबे समय से मुरूम, रेत और मिट्टी के अवैध खनन में माफिया सक्रिय हैं।
वर्जन: अवैध रूप से करगा में मुरूम खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और हाइवा पर कार्यवाही की गई है लागतार शिकायत मिल रही थी। मुरूम खनन करते हुए गाड़ी मुकेश देवांगन की बताई जा रही है। नायब तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह पाटन








