वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति स्थापना संपन्न, समाजजनों में उत्साह

जामगांव एम। ग्राम स्तर पर गौरव का क्षण तब देखने को मिला जब वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम 20 मार्च 2026, शुक्रवार को विधिवत रूप से ग्राम रूही में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लोधी समाज के अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामेश्वर प्रसाद कौशिक (संरक्षक, छ.ग. लोधी समाज), डॉ. घनश्याम कौशिक (प्रदेश महामंत्री), कमलेश कुमार सिंगोर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), द्वारिका कौशिक, खुमान सिंह सिंगौर, धर्मेन्द्र कौशिक, शिव कुमार सिंगौर, टीकम सिंगौर, सुरेन्द्र कुमार सिंगौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न ग्रामों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधियों— रवि सिंगौर (सरपंच, ग्राम सांकरा), श्री मोहन लोधी (दरपंच, ग्राम मोतीपुर), प्रकाश सिंगौर, चन्द्रशेखर सिंगौर, अश्वनी सिंगौर, विरेंद्र सिंगौर आदि—ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के अद्वितीय साहस, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं समाज को संगठित रखने का संदेश दिया।
यह आयोजन समस्त लोधी समाज ग्राम रूही, पाटन परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं समाजजनों के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर करण सिंगौर (अध्यक्ष), रामचरण कौशिक (उपाध्यक्ष), रामकुमार सिंगौर (कोषाध्यक्ष) देवकुमार सिंगौर (सह कोषाध्यक्ष) मेघनारायण सिंगौर (सचिव) देवकुमार (गंगाराम) सिंगौर (सह सचिव) मौजूद रहे।








