अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराई

छत्तीसगढ़ महतारी सहित देवी मंदिरों में जगमगाएं आस्था के ज्योत, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में सजा मीना बाजार

श्रवण साहू कुरुद। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर कुरुद नगर सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार को शुभ मुहूर्त में मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाने के साथ ही नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि पर्व का विधिवत आगाज हो गया है। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।नगर की आराध्या देवी माँ चंडी मंदिर में इस वर्ष आस्था के 765 तेल ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। वहीं जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में 508 तेल ज्योति एवं 42 घी ज्योति कलशों की स्थापना की गई है।शीतला मंदिर में भी भक्तों ने ज्योति प्रज्वलित की हैं। मंदिरों को फूलों और आकर्षक लाइट डेकोरेशन से भव्य रूप दिया गया है। पखवाड़े भर से चल रही रंग-रोगन और साज-सज्जा की मेहनत अब भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।नवरात्रि के शुरू होते ही मंदिरों में पारंपरिक जससेवा गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। सेवा समितियों द्वारा गाए जा रहे इन भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया है।चंडी मंदिर में खिलेंद्र चन्द्राकर, नरेंद्र चन्द्राकर, रजत चन्द्राकर, प्रहलाद चन्द्राकर, दीपक चन्द्राकर एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके अलावा यहां के शीतला मंदिर तथा विभिन्न गांवों में स्थापित देवी मंदिरों में घट स्थापना कर ज्योत जंवारा बोया गया।आगामी नौ दिनों तक माता के भुवनों में जसगीतों की अविरल धारा बहेगी, जो जनमानस को शांति और समरसता का संदेश देगी।

महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में लगा मेला

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा अपनी धर्मपत्नी के साथ छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुँचे। उन्होंने माता की विशेष पूजा-अर्चना और ज्योति प्रज्वलित कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।हर साल की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में मनोरंजन के लिए मीना बाजार सजकर तैयार है। इस वर्ष मेले में हवाई झूला, मून-स्टार, ऑक्टोपस, टोरा-टोरा, कोलंबस, सुपर ड्रैगन ब्रेकडांस और रेंजर झूला, बच्चों के लिए मिक्की माउस, झूला बेबी और ट्रेन सालंबो, मारुति सर्कस, मोटर बोट और स्कॉर्पियो धूम के साथ विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों का क्राफ्ट बाजार विशेष आकर्षण होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!