अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली जैसे कई विषयों पर, सेवा संकल्प समिति कुम्हारी ने पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

कुम्हारी। सेवा संकल्प समिति, कुम्हारी’ हमेशा से धार्मिक,सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती हैं एवं जनहित और जनमानस के परेशानियों को समझने तथा उनके निराकरण के लिए तत्पर रहती हैं इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन पत्र के माध्यम से नगर की उन ज्वलंत समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए जिनसे आम नागरिक अत्यंत त्रस्त और हताहत हैं जैसे:
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा: नगर के अधिकांश वार्डों में नालियां जाम हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बढ़ती गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों और महामारी का खतरा बना हुआ है। अतः तत्काल नियमित साफ-सफाई, कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव और फागिंग (Fogging) की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पेयजल पर मानवीय दृष्टिकोण: वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में किसी भी गरीब परिवार या आम नागरिक को बकाया या अन्य तकनीकी कारणों के नाम पर पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित करना पूर्णतः अमानवीय है।
भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली: यह अत्यंत खेद का विषय है कि नगर पालिका के नाम पर कुछ ‘वसूलीबाज’ तत्व सक्रिय हो गए हैं। ये तत्व आम नागरिकों को मकान निर्माण रोकने और नल काटने की धमकी देकर कर रहे हैं,अवैध वसूली।अवैध गतिविधियों पर अंकुश: नगर के विभिन्न वार्डों में अवैध शराब की बिक्री और असामाजिक गतिविधिया दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं जिसे तत्काल रोक लगवाए।

इन जनसमस्याओं पर कोई ठोस और सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई, तो ‘सेवा संकल्प समिति’ आम जनता के हितों की रक्षा हेतु नगर पालिका का घेराव एवं उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होगी, ऐसा समझाइश देते हुए ज्ञापन सौंपा।

मौके पर मुख्य रूप से प्रणव श्रीवास्तव,सुजीत यादव,आलोक दुबे,हीरा सिन्हा,सुरेंद्र शर्मा,पुरेंद्र साहू,हरीश सोनी,भूपेंद्र मानिकपुरी,गोविंद बघेल,दीपक बैस,सौरभ पाण्डेय,आशीष शुक्ला,लोकेश साहू, पुनेंद्र साहू,होमेंद्र साहू,सूरज यादव,राजू निषाद,सुनील शाह,तिलक परिहार,गोविद देवांगन,अमित नंदेश्वर,विकास सोनी,घनश्याम सोनकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!