डिंडा कपाट धाम आगेसरा में श्रीमद् भागवत कथा का षष्ठम दिवस, हजारों श्रद्धालु उमड़े

पाटन। डिंडा कपाट धाम आगेसरा स्थित मां वृंदा देवी प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कथा वाचन आचार्य पंडित उत्कर्ष शर्मा के श्रीमुख से हो रहा है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं।
आचार्य उत्कर्ष शर्मा ने अपने प्रवचनों में जीवन में माताओं के महत्वपूर्ण योगदान पर विशेष प्रकाश डाला, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।



प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योत भी प्रज्वलित की जा रही है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है, जो इस धार्मिक आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।
कल का मुख्य आकर्षण: रुक्मणि विवाह कथा का वाचन किया जाएगा।



