शिवोम् स्कूल के विद्यार्थी विदाई समारोह में हुए भावुक
अम्लेश्वर। शिवोम् विद्यापीठ, रायपुरा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 21 मार्च को “शिवोम् सांदिश्य” नामक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पादुका पूजन के साथ की गई, जिससे समारोह का वातावरण अत्यंत गरिमामय बन गया। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।


सीनियर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। विद्यार्थियों ने अपने खट्टी-मीठे और यादगार अनुभव साझा किए। नृत्य प्रस्तुतियों और भाषणों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।
विदाई के इन पलों को यादगार बनाने के लिए सभी सीनियर विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से वे जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। अपने स्कूल के सुनहरे पलों को याद करते हुए कई विद्यार्थी भावुक हो गए।
इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और विशेषताओं के आधार पर विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं:
मिस्टर फेयरवेल: प्रिंस पाटले
मिस फेयरवेल: विधि मिश्रा
मिस्टर ईव: सूर्यकांत वर्मा
मिस ईव: जाह्नवी देवांगन
इसके अलावा मोस्ट एंटरटेनिंग सहित अन्य कई उपाधियां भी प्रदान की गईं।
इस कार्यक्रम में चेयरमैन आदरणीय श्री अवधेश शर्मा, डॉ नीलिमा शर्मा, सचिव श्री प्रणव शर्मा, प्रबंध निदेशक श्रीमती सौम्या शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रीतू सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए जीवन में कड़ी मेहनत करने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।








