सेमरिया में प्रदेश स्तरीय रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न, मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

रायपुर। सेमरिया (कबीरधाम), 22 मार्च 2026 — प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर ग्राम सेमरिया में प्रदेश स्तरीय भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा जी ने की।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी अभिषेक सिंह जी पूर्व सांसद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री संतोष कौशिक ने प्रस्तुत किया। समाज की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के त्याग, बलिदान एवं वीरता पर प्रकाश डालते हुए समाज के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया तथा प्रदेशभर में समाज के विकास हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
प्रमुख मांगों में कबीरधाम जिले में 50 डिसमिल भूमि एवं 50 लाख रुपये की स्वीकृति, नया रायपुर में एक एकड़ भूमि एक रुपये के दर पर प्रदान करने, रायपुर जिला अस्पताल का नामकरण वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर करने तथा “वीरांगना अवंती बाई लोधी कल्याण बोर्ड” के गठन की मांग शामिल रही।
इसके अतिरिक्त ग्राम गोछिया (जिला कबीरधाम) में नवीन महाविद्यालय का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर स्वीकृत करने, ग्राम सेमरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ग्राम मुसरा (तहसील डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव) में बजट में स्वीकृत नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर करने की मांग रखी गई।
साथ ही ग्राम सेमरिया में यज्ञशाला स्ट्रक्चर निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की मांग, तथा वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय रामाटोला को पुनर्जीवित करने के लिए राजनीतिक विज्ञान विषय में एक पद सृजन एवं वार्षिक अनुदान पुनः प्रारंभ करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने अपने संबोधन में लोधी समाज के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए समाज को बधाई दी तथा उनके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने लोधी समाज को संगठित, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज बताते हुए इसे देश का अग्रणी समाज कहा। वहीं विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी ने लोधी समाज के लोगों की मेहनत, ईमानदारी एवं समर्पण की प्रशंसा की। सभी अतिथियों ने एक स्वर में लोधी समाज की मांगों का समर्थन किया।
कार्यक्रम में गिरवर जंघेल पूर्व विधायक, कोमल जंघेल पूर्व विधायक, भारत वर्मा पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, कमलेश्वर वर्मा, डां अशोक वर्मा जी प्रदेश सलाहकार ,जीवन कौशिक संगठन मंत्री ,विष्णु लोधी कोषाध्यक्ष, , विमल पटेल अंकेक्षक, सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल जगदीश वर्मा, जागेश्वरी वर्मा पीला राम कौशिक राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रामफल कौशिक आजू कौशिक प्रदेश प्रचार सचिव अधीन जघेल, चैन दास जंघेल लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष, विश्वनाथ राजपूत, मोहिंदर भुपेंद्र चंदेल , राजेन्द्र चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष भाजपा कैलाश चंद्रवंशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ज्योति जंघेल, लक्ष्मी जघेल अदिति कश्यप, उषा कौशिक जिला अध्यक्षगण बनऊ वर्मा, गोवेंद पटेल, उत्तम चंद जंघेल जमुना प्रसाद वर्मा तेज शंकर जंघेल संजू कौशिक जिला महासचिव राजेश कौशिक राजेश कौशिक जनपद सदस्य राजेश कौशिक संगठन मंत्री दीपक जघेल महासचिव मनहरण कौशिक पूर्व पालिकाध्यक्ष, रुपेश कौशिक युवा जिला अध्यक्ष एवं जनपद सरपंच सभी जिला के सभी सर्किल अध्यक्ष गण, एवं पदाधिकारी गण सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता एवं विकास पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने समाज की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि उनका परीक्षण कर जो भी कार्य संभव होंगे, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने समाज के प्रतिनिधिमंडल से शीघ्र ही विस्तृत चर्चा करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए कबीरधाम जिले में 50 डिसमिल भूमि एवं 50 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही ग्राम सेमरिया में मिनी स्टेडियम निर्माण एवं यज्ञशाला स्ट्रक्चर के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया।
समारोह के दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया तथा कबीरधाम जिले में अन्य 6 स्थानों पर भी प्रतिमा अनावरण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोधी समाज के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जयप्रकाश लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री श्री कृष्ण कुमार सिंगौर ने किया।








