अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत 2.0” कार्यक्रम का शुभारंभ

आज दिनांक 24 मार्च 2026 को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत 2.0” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निक्की योगेश भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी एवं सभापति श्री केवल देवांगन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीएमओ पाटन डॉ. बी. कथौतिया, बीपीएम श्रीमती पूनम साहू, एसटीएस इंदु अमृत, श्री रुपेंद्र देशमुख, रेडियोग्राफर श्री जितेंद्र सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही, टीबी की शीघ्र पहचान एवं जांच को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन की शुरुआत भी की गई, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में भी आसानी से जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने “निक्षय मित्र” बनने का संकल्प लिया तथा टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने हेतु “पोषण आहार (फूड बास्केट)” के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जनसमुदाय को बताया गया कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच एवं नियमित उपचार किया जाए। साथ ही, खांसी 2 सप्ताह से अधिक रहने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया तथा समाज से इस बीमारी को समाप्त करने में सहयोग देने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!