अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा (अ) ग्राम पंचायत की हालत बदहाल — क्षतिग्रस्त शौचालय की मरम्मत नहीं, प्रशासन मौन

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) की स्थिति सत्ता परिवर्तन के बाद बेहद चिंताजनक हो गई है। भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी गांव में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक शौचालय का पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है।

ज्ञात हो कि पाहंदा से अम्लेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क किनारे स्थित सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से चिंता का विषय यह है कि यह शौचालय ग्राम पाहंदा (अ) के मुख्य बाजार चौक, यानी हृदय स्थल पर स्थित है, जहां प्रतिमाह एक-दो सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। वर्तमान में गर्मी की छुट्टियों के चलते बच्चे भी इस स्थान पर खेलने पहुंच रहे हैं।या फिर लघु संका के लिए पहुंच रहे हैं।और क्षतिग्रस्त शौचालय के  संपर्क में

ऐसी स्थिति में यदि कोई बच्चा क्षतिग्रस्त शौचालय के संपर्क में आकर दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—यह एक बड़ा प्रश्न है। बावजूद इसके, प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर अब तक मौन साधे हुए है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!