भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अमलेश्वर मंडल के लवकुश चंद्राकर महामंत्री नियुक्त
अम्लेश्वर पाटन। ग्राम रूही के ऊर्जावान, मिलनसार एवं कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता भैया लवकुश चंद्राकर जी को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अमलेश्वर मंडल महामंत्री नियुक्त होने पर अमलेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस संबंध में

उन्होंने कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का मंडल महामंत्री बनाया जाना सौभाग्य की बात है इसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी , दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा जी मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर जी के साथ ही मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पार्टी के हर आदेश को सहर्ष स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक मेहनत कर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।
लवकुश चंद्राकर को बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से श्रीमती हर्षा चंद्राकर, लोकमनी चंद्राकर, खिलावन वर्मा, कीर्ति नायक, कैलास यादव, धर्मेंद्र कौशिक, दयानंद सोनकर, नीलम चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, रूपेंद्र साहू, सुरेन्द साहू, धर्मेंद्र सोनकर, फेरहाराम धीवर, रामाधार साहू, कुमार साहू, रेवती सोनकर, रवि सिंगौर, घनश्याम कौशिक, उत्तरा सोनवानी, पन्नालाल बंजारे, ललित सोनकर, जनक साहू, भानु सोनकर, गायत्री साहू मधुकांता साहू, सुखदेव साहू, टीकाराम साहू, मनीष कोशले, मोहन लोधी, राकेश चंद्राकर, कुंदन देवांगन, अविक चंद्राकर, मनहरण सिंगौर, सुरेंद्र सिंगौर, अजय चंद्राकर, भीषम सिंगौर, सहित अमलेश्वर मंडल के ज्येष्ठा श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने
हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयाँ दी है।








