अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हनुमान जयंती पर ग्राम ओदरागहन में भव्य आयोजन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव हुए शामिल,कार्यकर्ताओं की भेंट मुलाकात

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओदरागहन में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान श्री यादव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया तथा क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर लालेश्वर साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष), कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष), बेनी राम साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, महेश साहू सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!