कुम्हारी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा, गौ सेवा और प्रसाद वितरण से बना श्रद्धा का माहौल
कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कुम्हारी नगर (जिला दुर्ग) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा श्री राम लिंगेश्वर मंदिर, वार्ड क्रमांक 18 से प्रारंभ होकर कुम्हारी चौक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रभात चौक होते हुए कांजी हाउस स्थित हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष पहल के तहत एक वाहन में चारा रखकर मार्ग में घूम रही गौ माताओं को खिलाया गया। इस प्रकार गौ सेवा का कार्य करते हुए ‘गौ माता भंडारा’ का आयोजन किया गया, जिसमें गौ रक्षा प्रमुख मोनू साहू एवं विश्वामित्र यादव की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान कुम्हारी नगर के व्यापारियों द्वारा सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया गया। इस सहयोग के लिए बजरंग दल की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व कुम्हारी नगर संयोजक कुणाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला, नगर मंत्री भूपेंद्र मानिकपुरी, मातृशक्ति की प्रतिनिधि रतना दास एवं भाजपा पार्षद प्रवीण राव द्वारा किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी—घनश्याम चौधरी, हरदीप सिंह, प्रदेश संयोजिका शशि बनछोर, दुर्ग जिला मंत्री राकेश रामलोचन तिवारी, मिथिलेश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, उपाध्यक्ष अनिल निखड़े, हरीश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा गणेश यादव, मनोज यादव, सुनील, प्रमोद, राजकुमार, रवि साहू, शुभम चिंचूलकर, नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, पार्षद रितिका मिथिलेश यादव, पार्षद उमाकांत साहू एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाओं और विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।






