अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

दुर्ग 5 अप्रैल 2026 / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के ग्राम जामगांव (एम) में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग ग्रामीण विधायक तथा प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर भी अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत रहा है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे समाज के पुरोधाओं ने देश को दिशा दिखाई है। गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि समाज के सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए ऐसे अधिवेशन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने आप को कुर्मी समाज के बीच पाकर कृतज्ञ हुआ हूं। अधिवेशन में समाज की महिलाओं की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि महिलाओं की प्रतिभा को स्थान व सम्मान दिलाने देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मंशा के अनुरूप विधान सभा एवं लोक सभा तथा अन्य सभी जगह महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने आगामी 16, 17 एवं 18 तारीख को संसद का विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। गृह मंत्री श्री शर्मा ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का श्रेय जवानों को देते हुए बस्तर में शांति स्थापना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने अपने कर कमलों से समाज की उन्नत कृषक श्रीमती पूजा चंद्राकर, सफल व्यवसायी श्री विनोद चंद्राकर और कलाकार श्री पप्पू चंद्राकर को समाज की ओर से साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने समाज की मांग पर सामाजिक भवन जामगांव (एम) में डोम शेड और मंच निर्माण तथा ग्राम तर्रा में कुर्मी सामाजिक भवन हेतु 12 लाख रूपए की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और संगठन दोनों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास से हर कार्य संभव होता है। वहीं समाजिक जागरूकता के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने समाज के विकास के लिए माताओं एवं बहनों को आगे आने का आह्वान किया। चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उपक्षेत्र जामगांव एम, घुरऊराम चंद्राकर अध्यक्ष उपक्षेत्र सांतरा, चेतन चंद्राकर अध्यक्ष उपक्षेत्र जामगांव आर, लवकुश चंद्राकर, भूषण चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, खिलावन चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, सियाराम चंद्राकर, श्यामलाल चंद्राकर, कमलनारायण चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, हरीराम चंद्राकर, कृष्णकुमार चंद्राकर, भेनकुमार चंद्राकर, रमेश कुमार चंद्राकर, कान्तुराम चंद्राकर, राजूलाल चंद्राकर, श्रीमती हर्षा चंद्राकर,उपासना चंद्राकर,श्रीमती स्वर्णा चंद्राकर,श्रीमती दुर्गा चंद्राकर, श्रीमती नीता चंद्राकर, सहित सामाजिक बंधुओं एव बहने उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!