कर्मा जयंती महोत्सव में नशा मुक्ति का संदेश, शराब त्यागने वाले सनत राम साहू का सम्मान, ईकाई साहू समाज करसा का सराहनीय पहल
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत असनारा परिक्षेत्र के इकाई साहू समाज करसा (घुघुवा) में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव के अवसर पर एक अनोखी पहल देखने को मिली। कार्यक्रम में शराब सेवन न करने का संकल्प लेने वाले सनत राम साहू का सम्मान किया गया।
इकाई अध्यक्ष दुर्वासा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सनत राम साहू ने नशा मुक्ति अभियान की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने कहा कि यदि समाज पहल करे तो हर व्यक्ति नशे से दूर रह सकता है और रहना भी चाहिए। यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति और समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि शराब सेवन से जहां आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है, वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है और बदनामी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी लोगों को नशे से दूर रहकर अपने परिवार के साथ बेहतर समय बिताना चाहिए।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, उपाध्यक्ष अर्जुन साहू, श्रीमती खेमीन साहू, तनुजा साहू, धात्री साहू सहित स्थानीय अध्यक्ष दुर्वासा साहू, उपाध्यक्ष अशोक साहू, सचिव दीपक साहू, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र साहू, झम्मन साहू (परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि), चंदन साहू (संगठन सचिव), किरण साहू (महिला संगठन सचिव), केवल साहू (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), रवि साहू (मीडिया प्रभारी), रूखमणी साहू (महिला उपाध्यक्ष), योगिता साहू, प्रीति साहू (महिला संयोजिका), नंदूराम साहू (सलाहकार), बलदाऊ साहू एवं रघुनाथ साहू (संरक्षक) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।







