अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जामगांव आर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, कल्पना नारद साहू ने सौंपा मांग पत्र 

पाटन। तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष जामगांव आर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई।

ज्ञात हो कि दुर्ग सांसद विजय बघेल की अनुशंसा के आधार पर यह मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से आश्वासन देते हुए कहा कि मांग का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद जामगांव आर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों की उम्मीदें अब सरकार की गारंटी और सुशासन पर टिकी हुई हैं।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जामगांव आर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कब तक होती है। यह विषय वर्तमान में दक्षिण पाटन क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!