अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर पालिका के सुशासन तिहार में ज़िम्मेदार अधिकारी नही, शिकायत कर्ताओं ने सीधे कार्यालय पहुंच कर की समाधान की मांग

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वॉर्ड क्रमांक 16 मगरघटा, जिला दुर्ग में प्रस्तावित एमआरएफ (MRF) प्लांट निर्माण को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्लांट निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने के कारण सीधे नगर पालिका कार्यलय पहुंचे और सीएमओ को जिला कलेक्टर के नाम प्रतिवेदन और सीएमओ को भी सौंपे ज्ञापन।

ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा जिस स्थान का चयन किया गया है, उसके आसपास शासकीय मिडिल स्कूल, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्रामीण हाट-बाजार तथा घनी आबादी स्थित है। प्रस्तावित स्थल बस्ती से लगभग 20 से 30 मीटर की दूरी पर होने के कारण स्थानीय नागरिकों ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामवासियों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई है।

ग्रामवासियों के अनुसार यदि बस्ती के निकट एमआरएफ प्लांट स्थापित किया जाता है तो दुर्गंध, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय समस्याओं के कारण बच्चों तथा आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसी कारण ग्रामीणों ने मांग की है कि इस प्लांट को आबादी से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए।

बड़ी बात यह कि उक्त निर्माण कार्य गोठान में किया जा रहा है जिसका भी विरोध ग्रामीण कर रहे है।लोगो का कहना है कि और भी शासकीय भूमि है उस पर निर्माण कर जगह सुरक्षित करना चाहिए जिससे अतिक्रमण से भी बचाया जा सकता है।पालिका क्षेत्र में जगह अवैध कब्जा किया जा रहा है।जिस पर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। पक्ष और विपक्ष के पार्षद लगातार विरोध दर्ज कर रहे है। जिस पर कार्यवाही करने से पालिका प्रशासन हाथ खींच रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दो प्रमुख मांगें रखी हैं—
प्रस्तावित एमआरएफ प्लांट निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।
प्लांट को बस्ती से दूर, नदी किनारे अथवा किसी निर्जन उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए।
मगरघटा के समस्त ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया है कि जनहित और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन शीघ्र उचित निर्णय ले।

शिकायत दर्ज कराने वाले में पूर्व पार्षद अमृत सिंह राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम चेलक,विशाल सिंह राजपूत,आकाश चेलक,विश्वजीत निषाद,दीपक निषाद, फुलेंद्र ध्रुव,राजा ध्रुव,कुलेश्वर निषाद,त्रिलोक निषाद,दीपक निषाद,रुपेश साहू,मयंक चेलक, हीरू राम निषाद,नंदकुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!