अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का 05 मई को पाटन एवं धमधा आगमन

दुर्ग, 04 मई 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरूण साव 05 मई 2026 को दुर्ग जिले के पाटन एवं धमधा के प्रवास पर रहंेगे। प्राप्त जानकारी अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री साव 05 मई 2026 को अपरान्ह 1.30 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 02 बजे पाटन पहुंचेंगे। वे यहां पर अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक वार्ड क्रमांक 09 नया बस स्टैण्ड पाटन परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् श्री साव अपरान्ह 03 बजे कार द्वारा पाटन से प्रस्थान कर सायं 04 बजे धमधा पहुंचेंगे। वे यहां पर साप्ताहिक बाजार मैदान बालक हाईस्कूल के पास विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव शाम 05 बजे कार द्वारा धमधा से रायपुर प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!