अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत सांकरा ने अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई, अम्लेश्वर थाना क्षेत्र का है मामला

पाटन। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध शराब बिक्री के संबंध में सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार गांव में बिना किसी भय के अवैध शराब की बिक्री जारी है, जिसके कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ रही है और स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में थाना स्तर पर भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था तथा उचित कार्रवाई का आग्रह किया गया था, किंतु अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए। इसके बाद पंचायत ने मामले को आगे बढ़ाते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पुनः ज्ञापन भेजा है।और सुशासन तिहार में अवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों पर भी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए जो गांव का माहौल प्रभावित कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्राम पंचायत सांकरा ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की सुरक्षा, शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!