अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर पालिका में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, पांच माह में उखड़ी सीसी रोड, अटल परिसर में भी दरारें उखड़ने लगी है पेंट

अमलेश्वर। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत लगभग 11 लाख रुपये की लागत से शीतल विहार वार्ड क्रमांक 3 में निर्मित सीसी रोड महज पांच माह में ही उखड़ने लगी है। सड़क की गिट्टियां बाहर दिखाई देने लगी हैं, जिससे धूल के गुबार उड़ रहे हैं और स्थानीय रहवासियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता था। इसी समस्या को देखते हुए यहां सीसी रोड का निर्माण कराया गया था, लेकिन अभी बारिश शुरू भी नहीं हुई और सड़क की हालत खराब होने लगी है। सड़क से उड़ती धूल आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

नगरवासियों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर निर्माण की निगरानी और देखरेख होती, तो सड़क की यह स्थिति नहीं बनती।

इसी तरह लाखों रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर, जिसका लोकार्पण 25 दिसंबर 2025 को किया गया था, उसमें भी अब दरारें दिखाई देने लगी हैं। परिसर की दीवारों से पेंट भी उखड़ने लगा है। जिसकी खबर भी वेब पोर्टल में प्रकाशित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, जिस ठेकेदार पर घटिया निर्माण के आरोप लग रहे हैं, उसी को पुनः नए निर्माण कार्यों का ठेका दिए जाने से नगरवासियों में पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

क्या कहते हैं सब इंजीनियर?

पालिका के सब इंजीनियर ढालेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण के तुरंत बाद मना करने के बावजूद कुछ लोगों ने उस पर वाहन चला दिए थे। इसी वजह से कई स्थानों पर सीसी रोड उखड़ गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मरम्मत कर सड़क को ठीक कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!