अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ललित बिजौरा के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल,पर्यावरण मित्र समिति ने किया पौधा भेंट

अम्लेश्वर – शिवपार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में स्थित ललित कुमार बिजौरा एवं श्रीमती अदिती बिजौरा के गृह प्रवेश कार्यक्रम, श्री सत्यनारायण कथा पूजन, रामायण एवं भजन संध्या के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा पौधा भेंटकर शुभकामना एवं बधाई दी गई तथा स्वच्छ पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण करने तथा आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने संदेश दिया गया ।

गृह प्रवेश एवं सत्यनारायण कथा पूजन, रामायण , भजन संध्या कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय विजय बघेल जी उपस्थित हुए एवं बिजौरा परिवार को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए । साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक माननीय कमल वर्मा जी , नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष माननीया मीना वर्मा जी , नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष माननीय दयानंद सोनकर जी भी उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामना दिए ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

गृह प्रवेश एवं श्री सत्यनारायण कथा पूजन भगवताचार्य पंडित कृष्णा तिवारी के माध्यम से विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ । पश्चात ग्राम देमार के महिला मानस मंडली द्वारा रामायण की प्रस्तुति हुई , उपरांत भजन संध्या का प्रस्तुतीकरण वरुण निषाद के संयोजन में प्रस्तुत हुआ जिसमें अक्षदा माथुरकर , रामकृष्ण पटेल , दीपमाला शर्मा , महेंद्र साहू ने अपने सुमधुर स्वरों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया , वरुण निषाद ने ढोलक , दीपक देवांगन ने वायलिन , अभिषेक ने ऑक्टोपेड श्याम जी ने की बोर्ड , मिथलेश जी ने तबला में संगत करते हुए शानदार प्रस्तुति दी ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधेश्याम बिजौरा , विमला देवी बिजौरा , श्रीमती गीता देवी वर्मा , पुरानिक बंछोर , लक्ष्मीनारायण बिजौरा , विनोद बिजौरा , प्रमोद बिजौरा , प्रकाश बिजौरा , प्रदीप बिजौरा , हरिओम बिजौरा , दिव्यांश बिजौरा , तृष्टि बिजौरा , चंद्रहास वर्मा , प्रेस क्लब अमलेश्वर के अध्यक्ष करन साहू , महासचिव डॉ.अश्वनी साहू , टिकेंद्र नाथ वर्मा , परस राम साहू, डॉ.ए.के.जायसवाल , देवेंद्र वर्मा , प्रमोद वर्मा , मोरध्वज साहू , नरेंद्र कुमार दुबे, कैलाश यादव , सोहन निषाद , कुंजबिहारी साहू , राजेंद्र वर्मा , रविशंकर वर्मा , सुरेंद्र वर्मा ,संदीप वर्मा , प्रवीण चंद्राकर , पुरुषोत्तम लखेरा , लाल बहादुर साहू , पी.पी.सिंह , विजेंद्र चंद्राकर , ओंकार साहू , ममता वर्मा , कुसुमलता वर्मा , श्रीमती राधा देवी वर्मा , भारती वर्मा , विनोद देशमुख , अभय सैनी , युगलकिशोर वर्मा , रोहित वर्मा , सहित बड़ी संख्या में परिजन , ईष्ट मित्र एवं कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!